फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर की महिला को बंधक बनाकर किया गैंगरेप

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सहारनपुर निवासी महिला को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से बचकर पीड़िता फर्रुखाबाद के राजेपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव पहुंची। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसकी फरियाद सुनी। फर्रुखाबाद की पुलिस ने शुक्रवार को हरपालपुर पहुंचकर मामले की जांच की।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि 16 अगस्त को वह बरेली स्थित मायके से ससुराल जा रही थी। फर्रुखाबाद बस स्टॉप पर कुछ लोग उसे बेहोशी की दवा सुंघाकर हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव ले आए।
आरोप है कि चार दिन तक बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शुक्रवार सुबह वह किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर फर्रुखाबाद के राजापुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव पहुंची।
विज्ञापन

उसने ग्रामीणों को आपबीती सुनाई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना राजेपुर थाने पर दी। राजेपुर पुलिस उसे थाने ले गई। फर्रुखाबाद के एसपी अशोक कुमार मीणा ने मौके पर पहुंचकर महिला से पूछताछ की। एसपी का कहना है कि घटना संदिग्ध है। महिला को उसके फूफा व बुआ के माध्यम से बेचने के लिए लाया गया था। पीड़िता का डॉक्टरी परीक्षण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें