फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक गायन में अंकिता व हारमोनियम में गुलशन अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। युवा कल्याण विभाग की ओर से शुक्रवार को गांधी भवन में युवा उत्सव का आयोजन किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक वीके दुबे ने इसका शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है। शास्त्रीय गायन में अंकिता त्रिवेदी प्रथम रहीं। जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए।
विज्ञापन

शास्त्रीय गायन में अनुज कुमार ने द्वितीय व अक्षय प्रताप सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हारमोनियम में गुलशन कुमार ने प्रथम, अक्षय प्रताप सिंह ने द्वितीय व अभिनव बाजपेयी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तबला वादन में शिव गुप्ता प्रथम, अंकिता त्रिवेदी द्वितीय व शुभ आदर्श मिश्रा तृतीय रहे। वायलिन में श्रेयांश गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
गिटार में सत्यम अवस्थी ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। लोकनृत्य में वंशिका अस्थाना प्रथम, दीक्षा मिश्रा द्वितीय व शगुन सिंह तृतीय रहीं। कथक में अंकिता त्रिवेदी प्रथम, दीक्षा रानी ने द्वितीय व कौशांबी मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

लोकगीत में दिव्यांश त्रिपाठी, अनुज कुमार, अक्षय प्रताप सिंह, प्रियांशी पांडेय, शालिनी पांडेय, गुलशन कुमार, आरती शुक्ला व हिमांशु मिश्रा के दल ने प्रथम तथा इशिता तिवारी व रचना दीक्षित ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जिला युवा कल्याण अधिकारी पीके सिंह ने बताया प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मंडल स्तर पर प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं के विजेता जोनल स्तर व इसके विजेता राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें