हरदोई। नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए 28 नवंबर को परीक्षा होनी है। परीक्षा के बुधवार को राजकीय इंटर कॉलेज में परीक्षा सामग्री का वितरण किया गया और केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा के संबंध में दिशा निर्देश दिए गए।
जवाहर नवोदय विद्यालय इटरा में आवासीय शिक्षा के लिए कक्षा छह में प्रवेश दिया जाना है। इसके लिए 28 नवंबर को परीक्षा होनी है। परीक्षा के लिए 9206 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। इसके लिए 22 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। प्रभारी डीआईओएस एसएन यादव ने बताया कि सभी केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा सामग्री का वितरण कर दिया गया है। प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर को सुबह 11:30 बजे से शुरू होगी। प्रवेश पत्र विद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। विद्यालयों को परीक्षा केंद्र पर आधा घंटा पहले पहुंचना है। परीक्षा के लिए राजकीय इंटर कॉलेज के स्काउट गाइड भवन को संकलन केंद्र बनाया गया है। वहीं पर उत्तर पुस्तिकाओं को जमा कराया जाएगा।