फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: आठ किलोमीटर की परिधि में बनेंगे परीक्षा केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों का निर्धारण ऑनलाइन होगा। नियमों के अनुसार परीक्षा केंद्रों का निर्धारण हुआ तो विद्यार्थियों को आठ किलोमीटर की परिधि में ही केंद्र मिल जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद से संबद्ध जिले में 632 विद्यालय संचालित हैं। बोर्ड परीक्षा के लिए 95,621 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें हाईस्कूल के 54,459 और इंटरमीडिएट के 41,162 विद्यार्थी शामिल हैं। परीक्षा केंद्रों का निर्धारण विद्यालयों की वरीयता सूची के आधार पर किया जाता है। संसाधनों के आधार पर वरीयता सूची तैयार होती है।
परिषद की ओर से परीक्षा केंद्रों के निर्धारण और विद्यार्थियों के आवंटन के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अनुसार विद्यार्थियों को उनके मूल विद्यालय से आठ किलोमीटर की परिधि में बनाए गए केंद्र पर ही परीक्षा दिलाई जाएगी। इससे अधिक दूरी पर केंद्र नहीं बनाया जाएगा। छात्राओं को स्वकेंद्र की सुविधा दी जाएगी। अगर विद्यालय परीक्षा केंद्र नहीं है तो पांच किलोमीटर की परिधि के अंदर बनाए गए केंद्र पर छात्राओं को समायोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

विद्यालयों के परीक्षा केंद्र बनाने के लिए मानक निर्धारित किए गए हैं। इसके अनुसार विद्यालय में सीसी कैमरा, स्ट्रांग रूम, डबल लॉकर अलमारी, चहारदीवारी, पेयजल आदि व्यवस्था पूरी करने वाले विद्यालय ही केंद्र की सूची में शामिल होंगे। विद्यालयों की ओर से ऑनलाइन भरी गई सूचनाओं का विभागीय व प्रशासनिक टीम की ओर से स्थलीय सत्यापन कराया जा रहा है। उसी के आधार पर रिपोर्ट अपडेट की जाएगी। प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक टीआर वर्मा ने बताया कि केंद्र का निर्धारण व विद्यार्थियों के आवंटन का काम चल रहा है। इसका विवरण अपलोड किया जा चुका है। बोर्ड के नियमानुसार ही केंद्र का निर्धारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें