फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईवीएम चेक करने आएंगे इंजीनियर

Wed, 03 Aug 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
विज्ञापन
र्ईवीएम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हरदोई। विधानसभा चुनाव कराने के लिए तमिलनाडु से जिले में लाई गई ईवीएम की गिनती करके बुधवार को आईटीआई में बनाए गए स्ट्रांग रूम में सुरक्षित करवा दी गई। इसके बाद आयोग को भी सूचना दे दी गई। अधिकारियों की माने तो जल्द ही इंजीनियर बंगलौर से आकर इन ईवीएम को चेक करेंगे।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव 2017 के लिए 85 सौ ईवीएम तमिलनाडु से जिले में मंगलवार को लाई गई हैं। पांच वाहनों से लाई गई ईवीएम को वाहनों से उतार स्ट्रांग रूम तक पहुंचाने का कार्य दूसरे दिन बुधवार को भी जारी रहा। लेकिन देर शाम तक कार्य को पूरा करते हुए ईवीएम को स्ट्रांग रूम तक पहुंचा दिया गया। तमिलनाडु के जनपद रामनाथपुरम व थेनी से 8500 ईवीएम आई हैं। स्ट्रांग रूम में ईवीएम को स्टोर कराने के बाद आयोग को भी इसकी सूचना देर शाम बुधवार को भेज दी गई। इस संबंध में अपर जिलाधिकारी कुंज बिहारी अग्रवाल ने बताया कि आयोग ने इस ओर जिले को भी सूचित किया है कि उपलब्ध ईवीएम को बंगलौर से इंजीनियर आकर इन्हें चेक करेंगे और उसके बाद आयोग को रिपोर्ट करेंगे। उसके बाद यदि कोई खराब ईवीएम निकलती है तो उसे अलग कर दिया जाएगा। आठ अगस्त के बाद किसी भी दिन इंजीनियर जिले में पहुंचेगे।

चेक होने के बाद होंगी आनलाइन फीड
हरदोई। इंजीनियरों से चेक कराए जाने के बाद उपलब्ध ईवीएम को आन लाइन फीड कराया जाएगा। बताया गया कि प्रत्येक ईवीएम का एक नंबर होता है जिसे आनलाइन फीड कराया जाएगा और उसके बाद ईवीएम जब भी आनलाइन होंगी तो आयोग को इसकी जानकारी होगी कि ईवीएम किस जगह कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें