फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर किसी को बनना चाहिए काम का रामभक्त : क्षेत्र प्रचारक

विज्ञापन
निधि समर्पण अभियान के दौरान क्षेत्र प्रचारक अनिल को चेक देकर रसीद लेते सांसद डॉ. अशोक वाजपेयी। सं - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक अनिल ने कहा है कि काम के रामभक्त और नाम के रामभक्त में अंतर होता है। हर किसी को काम का रामभक्त बनना चाहिए। क्षेत्र प्रचारक रविवार को शहर में भाजपा नेता के आवास पर आयोजित श्रीराम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के तहत हुए आयोजन को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

भाजपा नेता अजय वाजपेयी के आवास पर उनके बड़े भाई राज्यसभा सांसद डॉ. अशोक वाजपेयी की ओर से आयोजित समर्पण अभियान को संबोधित करते हुए क्षेत्र प्रचारक ने राम मंदिर आंदोलन से जुड़े कई प्रेरणादायी संस्मरण सुनाए।
उन्होंने 1989 से पहले की अपनी अयोध्या यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए काम के रामभक्त और नाम के रामभक्त का अंतर भी बताया। उन्होंने कहा कि हर किसी को समर्पण अभियान में शामिल होना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक दौर ऐसा भी था जब रामजन्म भूमि को कोई विवादित स्थान कहता था तो कोई यहां स्कूल खोलने की बात करने लगता था, लेकिन आज हर कोई उसी स्थान पर भव्य राम मंदिर का निर्माण करने के लिए समर्पण कर रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि दूसरे धर्मों के लोग भी राम मंदिर निर्माण के लिए समर्पण कर रहे हैं। कार्यक्रम में डॉ. अशोक वाजपेयी ने 1 लाख 51 हजार रुपये का समर्पण किया। बड़ी संख्या में अन्य लोगों ने भी समर्पण किया।
कार्यक्रम में विभाग संघचालक शिवस्वरुप, विभाग प्रचारक आलोक, विभाग कार्यवाह सुशील, सह कार्यवाह डॉ. अविनाश, जिला प्रचारक तुलसीराम, जिला कार्यवाह संजीव खरे भी मौजूद रहे। यहां कुल 9 लाख रुपये का समर्पण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें