फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरिष्ठ अधिवक्ताओ से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए -जिला जज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मंगलवार को बार एसोसिएशन ने बाबू सुंदर गुप्ता की पुण्यतिथि मनाई। इसमें जिला जज एसएएच रिजवी ने कहा कि वरिष्ठ अधिवक्ता बार और बेंच दोनों के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। विद्वान वरिष्ठ अधिवक्ताओं से सभी को सीख लेनी चाहिए।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जिला जज व अन्य प्रबुद्ध जनों ने बाबू सुंदरलाल गुप्ता की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने कहा कि बाबू जी ने वकालत में कीर्तिमान स्थापित किया। वह 12 वर्ष तक नगर पालिका के अध्यक्ष भी रहे।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि बाबू जी वकालत के साथ ही साथ, सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र से भी जुड़े थे। वरिष्ठ अधिवक्ता रामअवतार शुक्ल ने कहा कि बाबू जी ने आसपास के जिलों में भी नाम रोशन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में एडीजे अजय कुमार सिंह, संजीव सिंह, अखिलेश पांडेय, रत्नेश श्रीवास्तव, रवींद्र कुमार, पूर्व डीजीसी अविनाश चंद्र गुप्ता, अधिवक्ता शरद चंद्र गुप्ता, महेंद्र नाथ गुप्ता, पंकज गुप्ता, अंकुर गुप्ता, तन्मय गुप्ता, लक्ष्मीकांत तिवारी, महामंत्री रोहित श्रीवास्तव मौजूद रहे। वहीं बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के अनुशासन समिति के सदस्य दिग्विजय सिंह सिकरवार ने बार काउंसिल अध्यक्ष हरिशंकर सिंह की ओर से आर्थिक सहायता की चार चेक भी दिए। उन्होंने अधिवक्ता अरविंद सिंह, त्रिदेव कुमार सिंह, रश्मि, शेर सिंह को चेक दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें