फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: नवरात्र पर भी ऊंचाथोक और आलूथोक के लोगों को नहीं मिल पा रही जलापूर्ति

सार

हरदोई के मोहल्ला ऊंचाथोक और आलूथोक में नवरात्र पर भी पाइपलाइन से प्रेशर और पर्याप्त जलापूर्ति नहीं हो रही है। पंप हाउस की लापरवाही के कारण लोग हैंडपंप पर निर्भर हैं। प्रशासन ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
फोटो 52: बाबा मंदिर चौराहा पर इंडिया मार्का नल से पानी भरते लोग। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई। नवरात्र पर भी पाइपलाइन से पर्याप्त और प्रेशर से जलापूर्ति न मिलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर के मोहल्ला ऊंचाथोक और आलूथोक की करीब तीन हजार आबादी को पंप हाउस के ऑपरेटर की मनमानी से परेशानी उठानी पड़ रही है। पाइपलाइन जलापूर्ति प्रेशर से न मिलने से लोगों को हैंडपंप का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन


नवरात्र में भी पाइपलाइन जलापूर्ति प्रेशर से और पर्याप्त मात्रा में मिलने से मोहल्ला ऊंचाथोक और आलूथोक के लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। महाराजा सिंह पार्क में बनी पानी की टंकी और पंप हाउस से जलापूर्ति दी जाती है। पास में ही पंप हाउस और ओवरहेड टैंक होने के बावजूद भी मोहल्ला के लोगों को प्रेशर से पानी नहीं मिल पा रहा है।
सुबह पर्याप्त और प्रेशर से पानी न मिलने से लोगों को पानी की जरूरत पूरी करने के लिए हैंडपंप का सहारा लेना पड़ रहा है। जिससे लोगों की पानी भरने के लिए इंडिया मार्का टू हैंडपंप पर भीड़ जुटती है। लोगों को पानी न मिलने से नवरात्र पर भी लोगों को परेशानी हो रही है। महाराजा सिंह पार्क में पानी की टंकी और पंप हाउस से मोहल्ला ऊंचाथोक और आलूथोक के साथ ही मोहल्ला सरायथोक पश्चिमी आदि में भी पानी की आपूर्ति दी जाती है।
विज्ञापन

-

महाराजा सिंह पार्क की टंकी और पंप हाउस से जलापूर्ति के साथ ही मोहल्ला आलूथोक में नया पंप हाउस भी संचालित कराया जा रहा है। पाइपलाइन में कुछ दिक्कतें आने से पानी की आपूर्ति प्रेशर से नहीं हो पा रही है। जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा। जिससे लोगों को पर्याप्त और प्रेशर से पानी मिल सके। -रामेंद्र सिंह, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें