फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण का दायित्व सभी का : जोशी

Thu, 27 Aug 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यावरण असंतुलन का ही नतीजा है कि कभी सूखे का दंश हम सभी को झेलना पड़ रहा है, तो कभी बाढ़ की विभीषिका झेलनी पड़ रही, इसलिए पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए हर किसी को अपना अपना पर्यावरण के प्रति दायित्वों को निभाना होगा।
विज्ञापन

 
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका स्कूल परिसर, सुरसा में पौधरोपण करते समय खंड शिक्षाधिकारी दिनेश चंद्र जोशी ने उक्त बात कही। उन्होंने कहा कि प्रकृति की जान पर्यावरण है और संतुलित पर्यावरण ही हम सभी के जीवन के लिए अत्यंत जरूरी है, इसलिए हर किसी को समय-समय पर पौधरोपण करते रहना चाहिए।

एक माह में क म से कम एक व्यक्ति को एक पौधरोपण तो अवश्य करना चाहिए। कार्यक्रम में स्कूल की छात्र-छात्राओं ने वार्डन वसुधा के नेतृत्व में फलदार पौधों में आम, अमरूद, कदम आदि के पौधों का रोपण किया। वार्डन वसुधा ने कहा कि पेड़ सिर्फ मनुष्यों को ही नहीं, बल्कि बेजुबान प्राणियों को भी शुद्ध वायु देते हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा व जीवन के लिए भी हमें पौधरोपण करना चाहिए।
विज्ञापन


सह समन्वयक अनिल शर्मा ने अच्छे स्वास्थ्य के लिए अच्छे पौधों का रोपण करने पर विशेष बल दिया। सह समन्वयक अनुराग वर्मा ने भी फलदार पौधों को मानव जीवन के लिए उपयुक्त बताया और बच्चों का पेड़ लगाने को प्रेरित किया। इस मौके पर टीचर अनामिका दुबे, शैलजा त्रिपाठी, आशा रानी, मंजू, भानुकुमारी, शिशुपाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें