भाजपा सांसद अंशुल वर्मा ने अपने निवास पर हुई बैठक में कहा कि प्रदेश में सपा सरकार के खिलाफ माहौल बना है। एमएलसी चुनाव भाजपा पूरे दमखम के साथ लड़ रही है।
एमएलसी प्रत्याशी राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि हमेशा कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते रहेंगे। जिला प्रभारी पशुपति शंकर वाजपेयी, पूर्व विधायक गंगा सिंह चौहान, पूर्व एमएलसी अवध कुमार सिंह बागी मौजूद रहे। बैठक में जिलाध्यक्ष मौजूद नहीं थे।