हरदोई। प्रदेश के सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने पूर्व की सरकारों और अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा।
कहा कि पूर्व की सरकारों में उद्यमी प्रदेश में नहीं आते थे। इस वजह से रोजगार के अवसर भी नहीं मिलते थे। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने पर प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत हुई तो उद्यमी आने लगे। अब यहां उद्यमी निवेश करते हैं। इससे रोजगार के अवसर बढ़े हैं।
सहकारिता मंत्री बृहस्पतिवार को शहीद उद्यान में स्वदेशी मेले का उद्घाटन करने के बाद बोले कि पूर्ववर्ती सरकारों ने उप्र को बीमारू राज्य बना दिया था। असली उद्योगों को पनपने नहीं दिया। सपा सरकार में तो नकल, ट्रांसफर-पोस्टिंग, जमीन कब्जाने के उद्योगों को चलाया जाता था। उद्यमी यूपी में उद्योग लगाना नहीं चाहते थे। सपा सरकार ने प्रयास भी किया लेकिन उद्यमी बैठक तक करने के लिए अफसरों को दिल्ली-मुंबई बुलाते थे। वहां रणनीति बनती थी लेकिन औपचारिकता तक ही सीमित रहती थी।
कहा कि मुख्यमंत्री योगी ने उद्योगों के विकास के लिए कानून व्यवस्था और वातावरण तैयार किया। उद्योगों की स्थापना तेजी से हो रही है और युवाओं को घर में ही रोजगार मिलने लगा है। मुख्यमंत्री ने आर्थिक व्यवस्था बदलने का काम किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने स्वदेशी अभियान की जानकारी दी। सीडीओ सान्या छाबड़ा ने स्वागत करते हुए स्वदेशी को बढ़ावा देने के जनभागीदारी पर जोर दिया।
जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, डीएम अनुनय झा, एसपी एके मीणा, नगर पालिकाध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर, अलका गुप्ता, रामबहादुर सिंह, प्रीतेश दीक्षित, अनुराग मिश्र, उद्योग केंद्र उपायुक्त हर्ष प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
-
जेल से रिहा हुए आजम के लिए अब अखिलेश बहा रहे घड़ियाली आंसू
सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि अखिलेश यादव ने बसपा सरकार में कराए गए कार्याें और बनवाए गए संस्थानों का नाम बदलने का काम किया। एसीआरबी के आंकड़ों को लेकर अखिलेश यादव के बयान, भाजपा सरकार में दलितों पर अपराध बढ़े के सवाल पर कहा कि संख्या के आधार पर देखें। अपनी सरकार में हुए अपराधों पर गौर करें। आजम खां से मुलाकात के संबंध में कहा कि 23 माह जेल में रहने के दौरान आजम खां से अखिलेश यादव कभी मिलने नहीं गए। अब जेल से रिहा होने के बाद मुलाकात के बहाने घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं।
फोटो-16- शहीद उद्यान में स्वदेशी मेले का शुभारंभ करते सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर, साथ में जिल