फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: घर में घुसकर देवरानी को पीटा,चार पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली। क्षेत्र के पहाड़पुर गावं में पपीता का छिलका गिरने से नाराज जेठानी ने बेटी व पति के साथ मिलकर लाठी-डंडों से देवरानी की पिटाई कर दी। इससे महिला घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पाली थाना क्षेत्र के पहाड़पुर निवासी जितेंद्र ने बताया कि दो दिन पहले उसकी चार वर्षीय बेटी अनामिका से उसकी भाभी श्रीदेवी के ऊपर गलती से पपीते का छिलका पड़ गया था। जिससे वह नाराज चल रही थी। रविवार की सुबह पत्नी पूनम दरवाजे पर खड़ी थी। तभी बड़े भाई वीर सहाय अपनी पत्नी श्रीदेवी, बेटी वंदना व दूसरे बड़े भाई असर्फी की पत्नी गोमती के साथ दरवाजे पर पहुंचकर लाठी-डंडों से पिटाई कर दी।
पूनम को पीएचसी भर्ती कराया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक धीरज शुक्ला ने बताया कि दो सगे भाइयों व उनकी पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। तहरीर के आधार पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें