फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की समस्याओं के विरोध में दिया धरना

Wed, 27 Jul 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
विज्ञापन
धरना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्रताप नगर। किसानों, गरीबों की समस्याओं सहित 19 सूत्री मांगों को लेकर भारतीय किसान मजदूर दलित यूनियन ने बुधवार को प्रताप नगर चौराहे पर धरना दिया। अतरौली में सीएचसी, दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी और बैंक के घोटाले की जांच की मांग भी उठी। शाम को नायब तहसीलदार प्रतापनगर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन लेकर समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन ज्ञान सिंह यादव ने कहा कि सरकार की उपेक्षा से किसान और गरीब बेहाल हैं। उन्होंने किसानों को सस्ती दर पर खाद और फसलों के नुकसान का वाजिब मुआवजा दिलाने, किसान आयोग बनाने के साथ बेनीगंज में गल्ला मंडी के निर्माण की मांग उठाई।

इसके अलावा कोथावां ग्रामीण बैंक में स्वर्ण जयंती स्वरोजगार योजना में घोटालों की जांच और ओडाझार गांव में हुए दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। किसान नेता ने धर्म कांटा के पास से अतिक्रमण हटवाने और सभी गांवों में नियमित सफाई अभियान चलाने की मांग भी की। किसानों की मांग थी कि सभी गांवों में श्मशान के लिए भूमि का निर्धारण किया जाए और अतरौली में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनवाया बनवाया जाए। जखवा पावर हाउस की लाइन में नए तार लगवाने और किसानों के बकाए गन्ने के भुगतान की मांग भी उठी। शाम को नायब तहसीलदार दीपांकर को 19 सूत्री मांगों का ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें