वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
पाली। शाहाबाद मार्ग पर बेलवाली बगिया के सामने पहाड़पुर के पास बाइक सवार को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे शाहाबाद सीएचसी भेजा। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
क्षेत्र के पिपरौला निवासी कांता (26) खेती करता था। शुक्रवार रात लगभग आठ बजे वह पड़ोस के गांव शिवपुरी निवासी राजेश की बाइक लेकर पाली जा रहा था। पाली-शाहाबाद मार्ग पर पहाड़पुर के पास किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंचीं पुलिस ने उसे एंबुलेंस से शाहाबाद सीएचसी भेजा। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।
परिजनों ले मुताबिक कांता चार भाइयों में सबसे बड़ा और अविवाहित था। घटना के बाद से परिजनों का बुरा हाल है। एसओ राजकुमार पांडेय ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है।