हरदोई। पुलिस लाइन के सामने स्थित इलेक्ट्रानिक शोरूम के गोदाम में शुक्रवार शाम आग लग गई। आग से गोदाम में रखा सामान और गत्ते जलकर राख हो गए। दमकल कर्मियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई।
शहर में पुलिस लाइन के सामने जोगेंद्र सक्सेना पुत्र सत्यनारायण का लवली इलेक्ट्रानिक शोरूम है। शोरूम के पीछे टिन डालकर गोदाम बनी है। जिसमें टीवी, फ्रिज के खाली गत्ते व कुछ उपकरण रखे थे। शुक्रवार शाम अचानक गोदाम में आग लग गई। पीड़ित ने दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने पर दमकल वाहन व पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पीड़ित के अनुसार आग से गोदाम में रखे नए फ्रिज, 5 एसी के कंप्रेसर, दो पुुरानी इनर्वटर की बैटरियां व फ्रिज, टीवी के नए गत्ते जलकर राख हो गए हैं। वहीं पीड़ित का कहना है कि गोदाम में बिजली की लाइन नहीं है। रेलवेगंज चौकी इंचार्ज राहुल सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं हो सकी है।