फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: कोयल बाग कालोनी उपकेंद्र से चार घंटे बंद रही बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर में बिजली विभाग की ओर से कराए जा रहे मरम्मत कार्य के कारण दो उपकेंद्र की आपूर्ति पर असर पड़ा। सिटी पावर हाउस दो घंटा और कोयल बाग कालोनी उपकेंद्र चार घंटा बंद रहा। इससे उपभोक्ता परेशान रहे।
विज्ञापन

बिजली विभाग की ओर से आपूर्ति बेहतर करने के लिए मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। बिजली लाइन पर काम होने के कारण क्षेत्र की आपूर्ति पर असर पड़ रहा है। रविवार को भी शहर में बिजली विभाग की ओर से बिजली लाइन की मरम्मत की गई। इस कारण सिटी बिजली उपकेंद्र और कोयल बाग कालोनी उपकेंद्र से आपूर्ति सुबह आठ बजे बाधित हो गई। इससे उपकेंद्र से जुड़े करीब 15 हजार उपभोक्ता बिजली न मिलने से परेशान रहे। विभागीय कर्मचारियों की ओर से बिजली लाइन को छूने वाली पेड़ की डाली काटी गई। वहीं, ढीले तारोंं को कसा गया।
सिटी विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति सुबह सवा 10 बजे बहाल हो गई। मगर काेयल बाग कालोनी उपकेंद्र की आपूर्ति दोपहर 12 बजे बहाल हो सकी। उपखंड अधिकारी केपी सिंह ने बताया कि मरम्मत कार्य के कारण विद्युत आपूर्ति पर असर पड़ा है। जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति शुरू कराने का प्रयास किया जाता है। मगर लाइन पर जब तक कार्य पूरा नहीं होता है, तब तक आपूर्ति शुरू करना संभव नहीं होता है। कार्य खत्म होते ही आपूर्ति शुरू कर दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें