फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे में बिछा दी 50 किलोमीटर लंबी विद्युत लाइन

विज्ञापन
फोटो-37- सोमवार की सुबह उन्नाव बालामऊ रेलखंड पर विद्युतीकरण का काम करते श्रमिक। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। अभियंता दिवस पर रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन डिपार्टमेंट लखनऊ ने उन्नाव बालामाऊ व बालामऊ सीतापुर रेल खंड में एक ही ग्रुप के जरिए 24 घंटे के अंदर लगभग 50 किलोमीटर लंबी विद्युत लाइन बिछाकर नया रिकार्ड कायम कर दिया है। यह रिकार्ड अभियंता दिवस पर 24 घंटे का विशेष ट्रैफिक ब्लॉक लेकर बनाया गया है। रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन द्वारा बनाए गए इस रिकार्ड पर अफसरों ने चीफ प्रोजेक्ट डॉयरेक्टर सुधांशू कृष्ण दुबे व एसएसई रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन एसके सिंह समेत अफसरों की पीठ थपथपाई।
विज्ञापन

सीतापुर बालॉमऊ उन्नाव रेलखंड दो हिस्सों, सीतापुर बालामऊ व बालामऊ उन्नाव में बंटा है। इसकी कुल लंबाई लगभग सौ किलोमीटर है। लगभग एक साल से इस ट्रैक का विद्युतीकरण किए जाने की कवायद जारी है, जिससे ट्रैक पर बिजली की मदद से ट्रेने दौड़ाई जा सकें। गत एक वर्ष में पिलर, फाउंडेशन, मार्किंग, सिग्रल व अन्य काम पूरे किए जा रहे थे। लगभग एक से डेढ़ माह पूर्व से ही ट्रैक पर विद्युत लाइन बिछाने का काम शुरू किया गया है। हाल ही में इलेक्ट्रिफिकेशन का काम देख रहे रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन डिपार्टमेंट के चीफ प्रोजेक्ट डॉयरेक्टर की अगुआई में अधिकारियों ने 24 घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक लेकर इस रूट पर अधिक से अधिक लंबाई में तार बिछाए जाने की योजना बनाई।
इसके लिए अभियंता दिवस का चयन किया गया। योजना के तहत रविवार की रात मुरादाबाद मंडल मुख्यालय से ट्रैफिक ब्लॉक की अनुमति मिलने के बाद आरई (इलेक्ट्रिफिकेशन) के चीफ प्रोजेक्ट डॉयरेक्टर सुधाशूं कृष्ण दुबे, विद्युत इंजीनियर आरई लखनऊ मृत्युंजय मिश्रा, कार्यकारी अधिकारी आरई लखनऊ डीएस यादव व सीनियर सेक्शन इंजीनियर आरई एसके सिंह की अगुआई में रविवार की रात 12 बजे से लेकर सोमवार की रात 12 बजे वॉयरिंग ट्रेन की मदद से दोनों रेलखंड में कुल लगभग 50 किलोमीटर लंबाई में वायरिंग का कार्य पूरा कर भारतीय रेलवे के इतिहास में नया रिकार्ड कायम किया।
विज्ञापन

हरदोई। रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन लखनऊ के अधिकारियों के मुताबिक अब तक कुल 83 किलोमीटर लंबी विद्युत लाइन बिछाने काम पूरा किया जा चुका है। बताया कि 24 घंटे के विशेष अभियान के तहत कराए गए विद्युतीकरण कार्य को मिलाकर उन्नाव के रेल ट्रैक किलोमीटर संख्या 1 से 60 तक व बालामऊ के ट्रैक किलोमीटर संख्या 2 से नैमिष गोमती पुल के पास किलोमीटर संख्या 23 तक विद्युतीकरण का काम पूरा कर लिया गया है।
हरदोई। रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने बताया कि रेल ट्रैक के ऊपर बिछाई जाने वाली मेन लाइन कांटेक्ट लाइन व इसके ऊपर से निकलने वाली लाइन को कैटनरी लाइन बोली जाती है। विभागीय भाषा में टुकड़ों में बिछाई जाने वाली लाइन को शॉट में गिना/मापा जाता है। बताया कि एक शॉट की औसत लंबाई 12 सौ मीटर से 15 सौ मीटर तक होती है। अधिकारियों ने बताया कि रविवार की रात से सोमवार की रात के बीच उन्नाव बालामऊ सीतापुर रेलखंड में 39 शॉट कैटनरी व 35 शॉट कांटेक्ट, कुल 74 शॉट लाइन बिछाई गई है, जो रेलवे एक दिन में एक ग्रुप द्वारा बिछाई गई सर्वाधिक लंबी लाइन है। बताया कि इससे पहले वर्ष 2018 में एक बार मेें सर्वाधिक 68 शॉट लाइन बिछाने का कीर्तिमान स्थापित किया गया था, जिसे तोड़ दिया गया है।
एक दिन में रेलट्रैक के ऊपर 74 शॉट की वायरिंग किया जाना रेलवे व रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन डिपार्टमेंट के लिए बड़ी उपलब्धी है। यह अधिकारियों के उचित मार्गदर्शन और सभी अधिकारियों कर्मचारियों के सहयोग से ही संभव हुआ है। सभी को इस पर हर्ष है।
एसके सिंह
सीनियर सेक्शन इंनियर, आरई लखनऊ

फोटो-38- बालामऊ सीतापुर रेखखंड पर रविवार की रात विद्युतीकरण का काम करते श्रमिक। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें