पचदेवरा। अनंगपुर विद्युत उपकेंद्र के कपूरपुर गांव में फुंका पड़ा ट्रांसफार्मर 24 दिन बाद बदल पाया। इसके बाद आपूर्ति शुरू होने से लोगों ने राहत महसूस की है।
खराब ट्रांसफार्मर 72 घंटे के अंदर बदलने का नियम है। इसके बावजूद कपूरपुर में 24 दिन पहले फुंके ट्रांसफार्मर को समय से बदला नहीं गया था। इस कारण 30 घरों की बत्ती गुल हो गई थी। बिजली के अभाव में सर्दी में घरों में अंधेरा पड़ा हुआ था वहीं, पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा था और विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में परेशानी हो रही थी। 4 दिसंबर को इस संबंध में अमर उजाला में समाचार प्रकाशित होने के बाद शुक्रवार को बिजली विभाग ने नया ट्रांसफार्मर लगा दिया।
कपूरपुर के रामऔतार राजपूत, मोतीलाल, गेंदनलाल, सत्यपाल, रामकरन, विश्राम सिंह, श्रीकृष्ण राजपूत, हरनाम सिंह ने बताया कि बिजली आपूर्ति शुरू हो गई है। (संवाद)