फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: तेज हवा से कई क्षेत्र की गुल हुई बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। रविवार की शाम 24 किमी की रफ्तार से तेज हवा चलने से बिजली आपूर्ति पर असर पड़ा। तेज हवा के कारण शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। रविवार की शाम शहर के मन्नापुरवा उपकेंद्र से गुरगुज्जा उपकेंद्र को जाने वाली मेन लाइन में फाल्ट आ गया। इससे उपकेंद्र की आपूर्ति 35 मिनट तक प्रभावित रही।
विज्ञापन

वहीं, चरौली उपकेंद्र से जुड़े देहात फीडर की आपूर्ति बाधित हो गई। इससे बढ़ईयनपुरवा, पोहखरपुरवा सहित कई गांव की बिजली गुल हो गई। जो करीब एक घंटे के बाद शुरू हो सकी। पाली कस्बा में शाम चार बजे आपूर्ति शुरू हुई थी। शाम तेज हवा के कारण मुख्य लाइन में फिर से फाल्ट आ गया। इससे बिजली आपूर्ति बंद हो गई। उपखंड अधिकारी केपी सिंह ने बताया कि तेज हवा के कारण कुछ देर आपूर्ति बाधित हुई थी, जिसे बहाल कर दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें