हरदोई। सिटी उपकेंद्र की क्षमता में बढ़ोत्तरी के बाद मंगलवार को लोकार्पण किया गया। अब क्षेत्रवासियों को भरपूर बिजली मिलेगी। क्षेत्र को बिजली आपूर्ति करने के लिए अभी तक पांच एमवीए के दो ट्रंासफार्मर लगे थे। लोड बढ़ने से फाल्ट आदि समस्याएं आ रही थी।
इससे निजात दिलाने के लिए राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल के प्रयासों के 10 एमवीए ट्रांसफार्मर लगाने के लिए 77 लाख रुपये मिल गए। पांच एमवीए एक ट्रांसफार्मर हटाकर 10 एमवीए का लगा दिया गया। जिससे उपकेंद्र की क्षमता 15 एमवीए हो गई।
उपकेंद्र की क्षमता बढ़ने पर अधीक्षण अभियंता योगेश कुमार ने मंगलवार को ट्रांसफार्मर का लोकार्पण किया। बताया कि उपकेंद्र पर इसके अलावा ओसीबी मशीन हटाकर वीसीबी मशीन लगाई। साथ ही जर्जर हो चुके चार पैनल और तारों को भी बदला गया। इस मौके पर उपखंड अधिकारी ओएस द्विवेदी, उपखंड अधिकारी पंकज भारती, अवर अभियंता केपी सिंह व अंबिका प्रसाद आदि रहे।