फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: ट्रैक्टर की टक्कर से गिरा बिजली का पोल, छात्र की दबकर दर्दनाक मौत, ड्राइवर हुआ फरार

Mon, 09 Jan 2023 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

सांडी थाना क्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर खेल रहे छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। दरअसल, ट्रैक्टर की टक्कर से बिजली का पोल गिर गया, जिसके नीचे दबकर छात्र की मौत हुई। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लिया, जबकि ड्राइवर मौके से फरार है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के सांडी थाना क्षेत्र में नीबापुर गांव में रविवार दोपहर अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से बिजली का पोल टूट कर गिर गया। इसकी चपेट में आने से घर के बाहर खेल रहे छात्र की मौत हो गई। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर शव का पंचनामा भरा।

विज्ञापन

गांव निवासी सानू का पुत्र लकी (9) अपने तीन भाई बहनों में बड़ा था। वह गांव के ही स्कूल में कक्षा तीन का छात्र था। रविवार शाम को घर के बाहर वह खेल रहा था। इस बीच ईट लेकर निकल रही अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने बिजली के पोल को टक्कर मार दी। इससे बिजली का पोल टूटकर नीचे गिर गया।
इस बीच पोल की चपेट में आने से लकी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस बीच ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। कोतवाल राजदेव मिश्रा के मुताबिक ट्रैक्टर को कब्जे में लेते हुए शव का पंचनामा भरा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें