फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में बीडीसी के पूर्व सदस्य का कत्ल

Tue, 29 Dec 2015 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानी के चुनाव की रंजिश में पूर्व बीडीसी सदस्य की लाठियों से पीटकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

सोमवार सुबह की यह घटना टड़ियावां थाना क्षेत्र के साखिन गांव की है। मृतक के पुत्र की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

साखिन गांव निवासी बंशीलाल (50) बीडीसी सदस्य रह चुके हैं। उनकी पुत्रवधू गोमती इस समय बीडीसी सदस्य हैँ। प्रधानी के चुनाव में उन्होंने छोटे गाजी का समर्थन किया था। दूसरे पक्ष से वीरेंद्र सिंह ने चुनाव लड़ा था। छोटे गाजी 18 वोटों से जीत गए थे। इसे लेेकर दोनों पक्षों में रंजिश चली आ रही थी। बंशीलाल, छोटे गाजी के खेत बटाई पर लिए थे। वह सोमवार को खेत जोतने के लिए छोटे लाल का ट्रैक्टर लेकर जा रहे थे। वीरेंद्र सिंह के समर्थक चित्ता के खेत से होकर चकरोड गई है। पहले से चली आ रही चुनावी रंजिश के कारण चित्ता के पुत्र जीएन ने उनको खेत से ट्रैक्टर निकालने से रोका।  इस पर दोनों के बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बात बढ़ने पर चित्ता व बेटों शेष, शंभू, राजेश, प्रदीप ने बंशीलाल को लाठियों से जमकर पीटा। गंभीर रूप से घायल बंशीलाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। परिजनों के मौके पर पहुंचने से पहले ही हमलावर भाग गए। घटना से गांव में तनाव का माहौल है। सूचना पर थानाध्यक्ष लालता प्रसाद साहू ने मौका मुआयना किया। उन्होंने बताया कि मृतक के पुत्र रितुराज की तहरीर पर जीएन, शेषा और शंभू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें