फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: छोटी बहन की शादी से सात दिन पहले फंदे पर लटका मिला बड़ी का शव

Wed, 17 Apr 2024 10:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
सांडी (हरदोई)। छोटी बहन की शादी से सात दिन पहले बड़ी बहन का शव संदिग्ध हालात में घर के अंदर फंदे पर लटका मिला। मृतका के पिता ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं, बल्कि मृतका को ही मानसिक रूप से बीमार बताया है।
विज्ञापन

सांडी थाना क्षेत्र के सैतियापुर निवासी रणवीर दिल्ली में एक प्राइवेट फैक्टरी में काम करते हैं। उनकी छोटी बेटी की शादी 24 अप्रैल को होनी है। इसके चलते वह अपनी पत्नी के साथ गांव आए हुए हैं। उनके दो बेटे और दो बेटियां गांव में ही रह रहे थे। बुधवार को दिन में काफी देर तक उनकी बड़ी बेटी रूमल उर्फ सुचि (21) नजर नहीं आई तो परिजनों ने कमरे में जाकर देखा।
परिजनों को कमरे में उसका शव रस्सी के फंदे से लटका मिला। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मृतका चार भाई बहनों में तीसरे नंबर की थी। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतका के पिता रणवीर ने बताया है कि सुचि मानसिक रूप से बीमार थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें