फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बाइक की टक्कर से घायल वृद्धा की 12 दिन बाद मौत

विज्ञापन
फोटो- 01- बड़ी गुड्डी। फाइल फोटो
विज्ञापन
हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र के सोनू पुरवा गांव में 12 दिन पहले बाइक की टक्कर से घायल हुई वृद्धा की बृहस्पतिवार को मौत हो गई। मृतका की बहू ने गांव के कुछ लोगों पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया। बहू की शिकायत पर पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

गांव निवासी बड़ी गुड्डी (55) बीते 10 अक्तूबर को उन्नाव-कटरा मार्ग पर बाइक की टक्कर से घायल हो गई थीं। उनकी बहू रजनी ने बताया कि बड़ी गुड्डी अपनी पौत्री सुरभि (08)
के साथ खेत जा रही थीं। इस दौरान बरसोहिया गांव के पास बाइक ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में वृद्धा और उनकी पौत्री गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। उपचार के बाद परिजन उन्हें घर ले आए थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम वृद्धा ने घर पर दम तोड़ दिया। वृद्धा के पति हरिराम की छह साल पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार में एक पुत्र और पांच पुत्रियां हैं। वृद्धा की बहू रजनी ने हादसे के बाद गांव के चार लोगों पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक संदीप शुक्ला ने बताया कि वृद्धा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें