फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: भूमि विवाद में बुजुर्ग की हत्या, दो के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बेनीगंज। कोतवाली क्षेत्र के भगवंतापुर गांव में मवेशियों के लिए चारा काटने गए बुजुर्ग का शव संदिग्ध हालात में मक्के के खेत में पड़ा मिला। दाएं कान के नीचे घाव का निशान मिला है।
विज्ञापन

परिजनों ने गोली मारकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है, लेकिन चोट के निशान से धारदार हथियार से वार कर हत्या किए जाने की भी चर्चा है। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने परिवार के ही दो लोगों पर भूमि विवाद में हत्या किए जाने का मामला दर्ज किया है। एसपी ने भी घटनास्थल का जायजा लिया है।

भगवंतापुर निवासी राम विलास (60) खेती करते थे। बृहस्पतिवार दोपहर वह बाजार करने प्रतापनगर चौराहे गए थे। इसके बाद घर वापस गए और फिर मवेशियों के लिए चारा काटने खेत की तरफ निकल गए। दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे उनका शव भतीजे रोहित ने उनके मक्के के खेत में पड़ा देखा। शव मिलने की जानकारी से खलबली मच गई। कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ लग गई और पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। शव के दाएं कान के नीचे सुराख जैसा निशान मिला है। इसी निशान से खून बह रहा था।
विज्ञापन


परिवार में पत्नी और तीन पुत्र हैं। परिजनों ने भूमि विवाद में हत्या किए जाने की आशंका एक शख्स पर जताई है। सीओ हरियावां संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

पोस्टमार्टम में ही यह पता चलेगा कि गोली लगने से मौत हुई या फिर किसी धारदार हथियार के वार से बुजुर्ग की जान गई है। घटना के खुलासे के लिए तीन पुलिस टीमें गठित की गई हैं।

राम विलास के लड़के अभिषेक यादव ने तहरीर दी है कि परिवार के रजनीश व राजू यादव से जमीन संबंधित विवाद था, जिसके चलते ही हत्या की गई है। इस मामले मे एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी। -नीरज कुमार जादौन, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें