फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: प्यास बुझाने गया बुजुर्ग वाटर कूलर के करंट से गवां बैठा जिंदगी

विज्ञापन
फोटो-14- इसी वाटर कूलर की चपेट में आने सें हुई मौत। संवाद
विज्ञापन
संडीला। नगर पालिका के वाटर कूलर से मंगलवार सुबह प्यास बुझाना बुजुर्ग के लिए जानलेवा साबित हुआ। वाटर कूलर में आ रहे करंट की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत हो गई। अचानक हुई घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला चौपार टोला निवासी इसरार (60) ई-रिक्शा चलाते थे। पिछले कुछ दिनों से उन्होंने ई-रिक्शा चलाना बंद कर दिया था। मंगलवार सुबह नौ बजे वह घर से निकले थे। पुरानी तहसील मलकाना में नगर पालिका ने राहगीरों को राहत देने के लिए वाटर कूलर लगवाया है। इसरार भी वाटर कूलर से पानी पीने गए थे। वाटर कूलर छूते ही उन्हें करंट लग गया और वह उसी में चिपक गए। मौके पर मौजूद लोगों ने डंडे से उन्हें छुड़ाने की कोशिश की लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद मौके पर भीड़ लग गई। आनन-फानन ही वाटर कूलर की बिजली आपूर्ति बंद की गई। मृतक के परिवार में पत्नी राशिदा और एक पुत्र और दो बेटियां हैं। कोतवाल वीरेंद्र पंकज ने बताया कि परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। इसलिए पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है।



अर्थिंग का इंतजाम न होने के कारण उतरा करंट
प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों ने बताया कि वाटर कूलर में अर्थिंग का सही इंतजाम नहीं है। इस कारण करंट उतरा और चपेट में आकर पानी पीने गए ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन





असमंजस में पुलिस
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अनिरुद्ध कुमार ने वाटर कूलर लगाने वाली फर्म के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की शिकायत संडीला पुलिस को भेजी है। पुलिस भी लापरवाही पर कार्रवाई के मूड में है लेकिन असमंजस में है। दरअसल परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। चर्चा यह भी है कि परिजन ने एक जनप्रतिनिधि के दबाव में यह भी लिखकर दे दिया है कि वाटर कूलर के पास गिरकर मौत हुई है।



वाटर कूलर लगाए जाने का काम चल रहा है। अभी यह काम नगर पालिका को हैंडओवर नहीं हुआ है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस से शिकायत की गई है। संबंधित फर्म पर भी कार्रवाई की तैयारी है। -अनिरुद्ध कुमार, ईओ, संडीला

बारिश के दौरान बिजली के पांच खंभों में मिला करंट, सही कराया

हरदोई। बारिश के दौरान बिजली के खंभों और सपोर्टिंग तार में करंट आने की आशंका रहती है। इससे कई बार जनहानि भी हो जाती है। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए अधिशासी अभियंता के नेतृत्व में विद्युत खंभों की जांच कराई गई। जांच के दौरान पांच खंभों में करंट मिला। साथ चल रही तकनीकी टीम ने इसमें सुधार कराया।
अधिशासी अभियंता प्रेम प्रकाश सिंह के नेतृत्व में चले अभियान के दौरान न सिर्फ खंभों बल्कि ट्रांसफार्मर की जाली की भी जांच की गई। अधिशासी अभियंता के निर्देश पर उपखंड अधिकारियों और अवर अभियंताओं ने भी अभियान चलाया। विभागीय सूत्रों के मुताबिक पांच जगह विद्युत खंभों में करंट मिलने पर उसे सही कराया गया। अधिशासी अभियंता ने अपील की कि बारिश और इसके बाद सार्वजनिक स्थलों पर लगे विद्युत उपकरणों को न छुआ जाए। साथ ही आम लोग भी विद्युत पोल, सपोर्टिंग तार और ट्रांसफार्मर की जाली से दूर रहें।

फोटो-14- इसी वाटर कूलर की चपेट में आने सें हुई मौत। संवाद

फोटो-14- इसी वाटर कूलर की चपेट में आने सें हुई मौत। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें