फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: चोरों की पिटाई से घायल बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। आगमपुर तिराहा के पास बीते शुक्रवार की रात चोरों की पिटाई से घायल बुजुर्ग की रविवार रात शाहजहांपुर के अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मुरीदापुर निवासी राम सुरेश (70) की शाहाबाद-पाली मार्ग पर आगमपुर तिराहा के पास मिठाई की दुकान है। राम सुरेश के पुत्र विवेक के मुताबिक, परिवार के लोग भी मिठाई के दुकान के पीछे बने मकान में रहते हैं। थाना क्षेत्र के बाजार शंभा मोहल्ला निवासी तेजस की आगमपुर तिराहा के पास ज्वैलरी की दुकान है। बीते शुक्रवार राम सुरेश मिठाई की दुकान पर सो रहे थे। इस दौरान उन्हें चोरों की आहट लगी। विवेक के मुताबिक, राम सुरेश बाहर गए तो चोर तेजस की दुकान के ताले तोड़ रहे थे। चोरों ने पकड़ कर उनकी पिटाई कर दी। उन्हें यूकेलिप्टिस के पेड़ से बांध दिया। उनके मुंह पर कपड़ा ठूस दिया। सुबह जब राम सुरेश की बहू सावित्री पत्नी अरुण कुमार उठीं तो राम सुरेश उन्हें बिस्तर पर नहीं मिले। परिजनों ने उनको तलाश किया। वह मकान के पीछे कुछ दूरी पर यूकेलिप्टिस के पेड़ से बंधे मिले। परिजन उनको सीएचसी फिर मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां चिकित्सक ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। परिजन उनको लखनऊ के बजाय शाहजहांपुर ले गए। वहां रविवार की रात इलाज के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गई। कोतवाल आनंद नारायण त्रिपाठी ने बताया मामला संज्ञान में है। शव का पंचनामा भरा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें