फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, बाइक सवार भी घायल

विज्ञापन
फोटो-18- नरवीर। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
हरपालपुर। अरवल थाना क्षेत्र के चौंसार-हरपालपुर मार्ग पर पैदल सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को बाइक ने टक्कर मार दी। रविवार सुबह शेखपुर भट्ठे के पास हुई घटना में बाइक सवार और बुजुर्ग घायल हो गए। दोनों को सीएचसी हरपालपुर लाया गया। यहां से बुजुर्ग को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

परसूपुरवा गांव निवासी नरवीर (65) खेती करते थे। रविवार सुबह वह घर से खेत जा रहे थे। शेखपुर भट्ठे के पास नरवीर सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान अरवल थाना क्षेत्र के बेहटा मुड़िया गांव निवासी बाइक सवार राजकुमार (40) की टक्कर नरवीर से हाे गई। दोनों घायल हो गए। सीएचसी हरपालपुर पहुंचाया गया। चिकित्सक ने नरवीर को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन उनको मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे।
रास्ते में इकनौरा गांव के पास उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजन शव को वापस हरपालपुर सीएचसी ले गए। पुलिस को सूचना दी गई। परिवार में पत्नी, पांच पुत्र और तीन विवाहित पुत्रियां हैं। हरपालपुर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें