फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: डंडा और भारी वस्तुओं से चेहरा कुचलकर बुजुर्ग किसान की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर (हरदोई)। बरनई चतरखा गांव में खेत की रखवाली करने गए किसान की डंडा समेत भारी वस्तुओं से चेहरा कुचलकर हत्या कर दी गई। उनका शव खेत में ही चारपाई पर पड़ा मिला। कुछ ही दूर पर खून से सना डंडा भी पड़ा मिला। घटना की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह मौके पर पहुंचे और घटना को लेकर परिजनों से पूछताछ की। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से नमूने जुटाए हैं।
विज्ञापन

हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के बरनई चतरखा निवासी कल्लू राठौर (65) खेती करते थे। गांव के ज्ञानेंद्र मिश्रा के खेत भी उन्होंने बटाई पर ले रखे थे। कल्लू रोज ही गांव के बाहर स्थित ज्ञानेंद्र के खेत पर रात में रखवाली करते थे और वहीं चारपाई डालकर सोते थे। शुक्रवार रात भी वह खेत पर रखवाली करने गए थे। पास में ही रहने वाले कल्लू राठौर के 30 साल पुराने दोस्त कल्लू यादव शनिवार सुबह लगभग साढ़े छह बजे उसे चाय देने के लिए गए। तब कल्लू राठौर का शव चारपाई पर पड़ा मिला। चेहरे पर वजनदार वस्तु से वार कर हत्या की गई थी। खेत में ही कुछ दूर पर खून से सना डंडा भी मिला।
कल्लू यादव ने इसकी जानकारी कल्लू राठौर के परिजनों और ग्रामीणों को दी। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ लग गई। जानकारी पर पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन



करीबी के आसपास ही घूम रही शक की सुई
जिस तरह से कल्लू राठौर की हत्या हुई है, उससे यह स्पष्ट है कि आरोपी कल्लू के बारे में सब कुछ जानता था। आरोपी को यह पता था कि रात में कल्लू राठौर खेत में अकेले सोने जाता है। हालांकि, यहां कभी-कभी कुछ और लोग भी रुक जाते थे, क्योंकि कल्लू की चारपाई के पास एक तख्त भी पड़ा था। रुपयों के लेनदेन में किसी करीबी के ही वारदात को अंजाम देने के बिंदु पर भी पुलिस जांच कर रही है।


इस विवाद पर भी पुलिस की निगाह
शुक्रवार को दिन में गांव का ही एक युवक कल्लू यादव के घर में घुस गया था। कल्लू ने उसे पकड़ लिया था। भागते समय युवक का मोबाइल कल्लू यादव के पास रह गया था। इसको लेकर युवक और कल्लू यादव के बीच विवाद हुआ था। कल्लू राठौर के हस्तक्षेप से युवक का मोबाइल वापस करा दिया गया था। कुछ देर बाद यही युवक कल्लू के भी घर में घुस गया था। कल्लू राठौर के तीन पुत्रों में दो राघवेंद्र और रामरंग रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते हैं, जबकि श्यामा कुमार अपने परिवार के साथ गांव में ही रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें