हरदोई। कोरोना का संकट जारी है। इसके साथ ही संक्रामक रोगों के फैलने की भी आशंका है। ऐसे में अगर आपके मन में सेहत को लेकर कोई सवाल है तो आज फोन कर स्वास्थ्य विभाग के इमरजेंसी मेडिकल आफिसर डॉ. शेर सिंह से चिकित्सकीय परामर्श ले सकते हैं।
कभी उमस भरी गर्मी तो कभी आसमान में छाए बादल और फिर बारिश के कारण दिन में कई बार मौसम बदल रहा है। इसके चलते कहीं न कहीं लोगों के बीमार होने का खतरा भी बना हुआ है। हालांकि प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रखने से इन रोगों को हराया जा सकता है। संक्रामक रोगों और कोरोना संकट को लेकर अगर आपके जेहन में कोई स्वास्थ्य संबंधी सवाल है तो आज अमर उजाला कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग के इमरजेंसी मेडिकल आफिसर डॉ. शेर सिंह मौजूद रहेंगे। दिन में 11 बजे से 12 बजे के बीच फोन नंबर 8707853778 या 9554744197 पर कॉल कर स्वास्थ्य संबंधी परामर्श ले सकते हैं।