फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ ट्रेनें 17 जनवरी तक निरस्त

Sat, 17 Dec 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
train - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। क ोहरे के कारण हरदोई रेलवे स्टेशन से होकर निकलने वाली आठ ट्रेनों का संचालन 17 जनवरी तक के लिए निरस्त कर दिया गया है। इन ट्रेनों का संचालन 19 दिसंबर से बंद हो जाएगा। शुक्रवार को पांच ट्रेनें निर्धारित समय से तीन से 10 घंटे देरी से आईं।
विज्ञापन


कोहरे के कारण ट्रेनों की गति प्रभावित हो रही है। अधिकतर ट्रेनें गंतव्य तक निर्धारित समय से कई-कई घंटे देरी से आ रही हैं। इससे लाइनें व्यस्त रहती हैं।

इसके चलते रेलवे बोर्ड ने हरदोई रेलवे स्टेशन से होकर निकलने वाली आठ ट्रेनों को 19 दिसंबर से 17 जनवरी तक के लिए निरस्त कर दिया है। निरस्त होेने वाली गाड़ियों में ट्रेन संख्या 14207-14208 आजमगढ़ से दिल्ली।
विज्ञापन


ट्रेन संख्या 14265-14266 वाराणसी से देहरादून। ट्रेन संख्या 13119-13120 सियालदह से दिल्ली और ट्रेन संख्या 15903 व 15910 न्यू तिनसुकिया से दिल्ली को निरस्त कर किया गया है।

स्टेशन अधीक्षक राम रतन सिंह ने बताया कि रेलवे बोर्ड की तरफ से ट्रेनों के निरस्त होने के  निर्देश मिले हैं। शुक्रवार को हरदोई रेलवे स्टेशन से होकर निकलने वाली ट्रेनों में अमृतसर हावड़ा एक्सप्रेस 3006 डाउन निर्धारित समय 8:30 बजे से 9 घंटे देरी से आई।

ट्रेन संख्या 12470 डाउन जंमूतवी निर्धारित समय 10:27 बजे से 4 घंटे दस मिनट देरी से आई। ट्रेन संख्या 13256 डाउन अमृतसर से हावड़ा निर्धारित समय 9:35 बजे से 8 घंटे 30 मिनट देरी से आई।

ट्रेन नंबर 13256 डाउन चंडीगढ़ से पाटिलपुत्र निर्धारित समय 7:48 बजे से 6 घंटे 45 मिनट देरी से आई। ट्रेन संख्या 14115 अप इलाहाबाद से हरिद्वार 6:45 बजे से 7 घंटे 30 मिनट देरी से आई और ट्रेन नंबर 13019 अप हावड़ा से काठ गोदाम निर्धारित समय 1:53 बजे से 13 घंटे 30 मिनट देरी से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें