फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: त्योहारों पर आठ विशेष ट्रेनों का हरदोई में होगा ठहराव

विज्ञापन
विज्ञापन
- अतिरिक्त भीड़ से निपटने के लिए रेलवे ने किए इंतजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। त्योहारों पर ट्रेनों में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने आठ विशेष ट्रेनों का ठहराव हरदोई स्टेशन पर निर्धारित किया है। इन ट्रेनों के संचालन से पंजाब, बिहार, दिल्ली और पूर्वांचल की ओर सफर करने वाले यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। नियमित ट्रेनों में आरक्षित सीटों की मारामारी के बीच विशेष ट्रेनों से यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।
मंडल रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, हरदोई स्टेशन पर 04468 अमृतसर-बरौनी और 04467 बरौनी-अमृतसर विशेष ट्रेनें रुकेंगी। इनके अलावा 04209 वाराणसी-दिल्ली विशेष ट्रेन का भी ठहराव रहेगा। 04512 चंडीगढ़-पटना और 04616 फिरोजपुर-पटना विशेष ट्रेनें भी हरदोई में रुकेंगी। इसके साथ ही 04552 सहारनपुर-वाराणसी और 05283 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार विशेष ट्रेन का ठहराव भी निर्धारित किया गया है। रेलवे ने इन ट्रेनों के ठहराव मुरादाबाद मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर रखे हैं। इनमें मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर और हरदोई शामिल हैं। कुछ ट्रेनों का ठहराव बालामऊ, रामपुर, नजीबाबाद, गजरौला और हापुड़ में भी होगा। इससे त्योहार पर घर लौटने और वापस जाने वाले यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआरएम कार्यालय बनाया गया वार रूम
त्योहार के दौरान रेल संचालन को सुचारु बनाए रखने और यात्रियों की समस्याओं पर कार्रवाई के लिए मुरादाबाद स्थित डीआरएम कार्यालय को वार रूम में तब्दीन कर दिया गया है। यहां रेलवे कर्मचारी 24 घंटे और सातों दिन ट्रेन संचालन और व्यवस्थाओं पर निगरानी करेंगे। वार रूम के माध्यम से यात्रियों की भीड़ और उनकी सुरक्षा पर भी नजर रखी जाएगी। डीआरएम ने बताया कि वार रूम का संचालन किसी भी तरह की परेशानी को समय रहते समाधान करने के लिए किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें