फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकप की टक्कर से बोलेरो सवार आठ लोग घायल

विज्ञापन
फोटो-25-क्षतिग्रस्त बोलेरो। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। बिल्हौर-कटरा मार्ग पर पाली थाना क्षेत्र में रूपापुर के निकट बोलेरो और पिकअप में भिड़ंत हो गई। घटना में बोलेरो में सवार आठ लोग घायल हो गए। घायलों को रूपापुर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक की हालत गंभीर होने पर हॉयर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। घटना के बाद चालक पिकअप छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन

पाली थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरझाला निवासी शारदा बख्श (45) व उनके परिजनों का खेत गंगा एक्सप्रेसवे में आ रहा है। इसके लिए भूमि का अधिग्रहण चल रहा है। शनिवार को शारदा बख्स परिजनों राम बाबू (32) अनिल सिंह (28), बडे़ रामू (28), छोटे रामू (28) अनीता देवी (43), कृष्ण मुरारी देवी (75), और अभिमन्यु (20) के साथ खेत का बैनामा शासन के पक्ष में करने सवायजपुर तहसील बोलेरो से गए थे।
देर शाम तक बैनामा न हो पाने पर रात में वे लोग वापस गांव जा रहे थे। इसी दौरान बिल्हौर-कटरा मार्ग पर रूपापुर के निकट एक पेट्रोल पंप के पास विपरीत दिशा से आ रहे पिकअप ने बोलेरो में टक्कर मार दी। घटना में बोलेरो सवार सभी लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

लोगों के रूपापुर के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, यहां से शारदा बख्श को रेफर कर दिया गया। परिजनों के मुताबिक शारदा बख्श को फर्रुखाबाद एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें