हलवाई समाज द्वारा शीतला माता मंदिर प्रांगण में
आयोजित हुए सामूहिक विवाह समारोह में आठ जोड़ों का दहेज रहित विवाह संपन्न
हुआ। इस मौके पर चेयरमैन शैलेश अग्निहोत्री ने वर वधू को आशीर्वाद दिया।
सामूहिक
विवाह समारोह में लखनऊ के अनिल गुप्ता-सीमा गुप्ता, चिंटू गुप्ता-रीता
गुप्ता, अंकुर गुप्ता-गायत्री गुप्ता, भोलू-हेमा, सूरज-कांती, संजय-मोहनी,
सूरज गुप्ता-किरन गुप्ता का विवाह संपन्न हुआ। इस मौके पर चेयरमैन ने
कन्यादान के रूप में सभी जोड़ों को धनराशि प्रदान की और सामूहिक विवाह
समारोह की सराहना की।
हलवाई समाज के अध्यक्ष किशन पहलवान ने कहा कि अब तक
वह सामूहिक विवाह समारोह के माध्यम से 152 जोड़ों की शादी करवा चुके हैं,
इनमें दो विकलांग जोडे़ भी शामिल है। इस मौके पर कमेटी के कृष्ण मोहन
गुप्ता, संजय गुप्ता, संतोष गुप्ता, मुकेश कु मार व अरुण गुप्ता आदि मौजूद
थे।