अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में आठ लोग घायल हो गए। उनको जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर दो की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
लोनार थाना क्षेत्र में नकटौरा के पास दो बाइक शुक्रवार की शाम को आपस में टकरा गई। इससे बाइक सवार जनपद शाहजहांपुर के बसुईया निवासी अजय (18) पुत्र हरिपाल और विजय कुमार (20) पुत्र बृज पाल घायल हो गए। इसके अलावा दूसरा बाइक सवार भी घायल हो गया। अजय व विजय को जिला अस्पताल लाया गया। जबकि दूसरे बाइक सवार को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार हेलमेट लगाए होते तो उनके सिर की चोट बच सकती थी।
इधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के सुमदा निवासी जय प्रकाश (60) पुत्र श्रीकृष्ण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको जिला अस्पताल लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया। इधर, देहात कोतवाली क्षेत्र के मिरगावां निवासी राज कुमार (50) सड़क हादसे में घायल हो गए। उनको जिला अस्पताल लाया गया। जहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया। इधर, बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के कमराबाज निवासी लालाराम (45), जनपद सीतापुर के थाना मिश्रिख के गड़ियारा निवासी शिव सेवक (28) पुत्र श्याम बिहारी और बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम तेरवा निवासी गिरीश चंद्र (25) पुत्र राम सहाय अलग अलग सड़क हादसोे में घायल हो गए। उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।