फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिले शिकवे दूर कर एक होने का पैगाम देती है ईद, भाईचारा मजबूत करें : मुफ्ती आफताब

विज्ञापन
फोटो-11- गोपामऊ में नमाज के के बाद सीओ अजीत चौहान को मुबारकबाद देते नौशाद नदवी। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। जिलेभर में ईद धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। शहर की ईदगाह में नमाज अदायगी से पहले रमजान के 30 रोजों की फजीलत और ईद के दिन की अहमियत बयान की गई। मुफ्ती आफताब आलम अजहरी ने कहा कि आज का दिन सारे गिले-शिकवे दूर कर एक होने का पैगाम देता है।
विज्ञापन

हमें चाहिए की ईद पर आपसी भाईचारे को मजबूत करें। इस रोज अल्लाह अपने रोजेदार बंदों के गुनाह माफ कर उन्हें जहन्नुम से निजात देता है। ईदगाह के बाहर जिलाधिकारी अनुनय झा, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने नमाजियों से हाथ मिलाकर उन्हें मुबारकबाद दी। यहां सपा के पूर्व एमएलसी डॉ. राजपाल कश्यप, राम ज्ञान गुप्ता, अजय सिंह पाल, हरिनाम यादव आदि मौजूद रहे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम पांडेय ने पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह और अजय सिंह के साथ नमाजियों पर पुष्प वर्षा की।

पिहानी की ईदगाह में इमाम ईदगाह मौलाना उस्मान गनी मजाहिरी ने कहा कि ईद अल्लाह की ओर से रोजेदार बंदों के लिए इनाम है। इस दिन अल्लाह अपने बंदों के तमाम गुनाह बख़्श देता है और वह एक बच्चे की तरह पाक और साफ होकर घर लौटते हैं। सर्वेश जनसेवा ने नमाजियों पर पुष्प वर्षा कर व चांद खां ने गले मिलकर मुबारकबाद दी। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह और सीओ हरियावां अजीत चौहान मौजूद रहे। जामा मस्जिद कटरा बाजार में मौलाना सुलेमन और शिया जामा मस्जिद में मौलाना फरमान अली ने नमाज अदा कराई। मोहल्ला निजामपुर की मस्जिद अबरार में मौलाना साकिब कासमी ने नमाज अदा कराई।
विज्ञापन

हरपालपुर क्षेत्र में ककरा, करनपुर मतनी,ज्योतिपुरवा, दहेलिया, महितापुर ईदगाह और मस्जिदों में मुसलमानों ने नमाज अदाकर मुल्क की तरक्की और सलामती की दुआ की।

माधौगंज ईदगाह में मौलाना अब्दुल जब्बार ने नमाज अदा कराई। भमकरा, नेवादा, कुरसठ, गौतरा, तकिया आदि मस्जिदों में शांति के साथ ईद की नमाज अदा की गई।

शाहाबाद ईदगाह में इमाम हाफिज औसाफ ने व प्राचीन जामा मस्जिद में हाफिज मकसूद अली ने नमाज अदा कराई। नमाजियों ने देश में अमन चैन की दुआ की। सपा नेता व पूर्व विधायक आसिफ खां ने गले मिलाकर बधाई दी।

संडीला ईदगाह में इमाम ईदगाह मौलाना अरशद अत्तारी ने नमाज अदा कराई। पूर्व ब्लॉक प्रमुख कुंवर वीरेंद्र सिंह, चेयरमैन मोहम्मद रईस आंसरी, सपा नेता अभिषेक दीक्षित आदि ने मुबारकबाद दी।

पाली में जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना असलम कादरी ने ऐतिहासिक ईदगाह में ईद की नमाज अदा करवाई। नमाज से पहले पेश इमाम ने तकरीर की। चेयरमैन रिजवान खां, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष पदमराग उर्फ पम्मू यादव, सपा जिला उपाध्यक्ष रहमत अली मोनू, सपा नेता सनी पाठक व सरताज खां ने मुबारकबाद दी।

फोटो-11- गोपामऊ में नमाज के के बाद सीओ अजीत चौहान को मुबारकबाद देते नौशाद नदवी। संवाद

फोटो-11- गोपामऊ में नमाज के के बाद सीओ अजीत चौहान को मुबारकबाद देते नौशाद नदवी। संवाद

फोटो-11- गोपामऊ में नमाज के के बाद सीओ अजीत चौहान को मुबारकबाद देते नौशाद नदवी। संवाद

फोटो-11- गोपामऊ में नमाज के के बाद सीओ अजीत चौहान को मुबारकबाद देते नौशाद नदवी। संवाद

फोटो-11- गोपामऊ में नमाज के के बाद सीओ अजीत चौहान को मुबारकबाद देते नौशाद नदवी। संवाद

फोटो-11- गोपामऊ में नमाज के के बाद सीओ अजीत चौहान को मुबारकबाद देते नौशाद नदवी। संवाद

फोटो-11- गोपामऊ में नमाज के के बाद सीओ अजीत चौहान को मुबारकबाद देते नौशाद नदवी। संवाद

फोटो-11- गोपामऊ में नमाज के के बाद सीओ अजीत चौहान को मुबारकबाद देते नौशाद नदवी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें