जीजीआईसी में ग्रामीण क्षेत्र के छात्राओं के लिए
तकनीकी सुविधा देने को कुसुमा सेटेलाइट रिसर्च सेंटर का शुभारंभ
पालिकाध्यक्ष शैलेश अग्निहोत्री ने किया।
उन्होंने कहा कि ऐसे रिसर्च
सेंटरों से ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को काफी फायदा होगा।
फाउंडेशन द्वारा जो यह सराहनीय कार्य किया गया है, वह काबिले तारीफ है।
बताया कि आजकल लड़कियाें की शिक्षा बहुत जरूरी है। लड़कियां सिर्फ कढ़ाई
बुनाई का काम न करके कंप्यूटर की तकनीकी ज्ञान को सीखकर देश का नाम रोशन
करें। प्रधानाचार्या चित्रा सोनकर ने आभार जता धन्यवाद दिया। इस मौके पर कई
स्कूलों के प्रधानाचार्यों समेत कुसुमा फाउंडेशन के अदनान हाशमी, राधिका
सिंह आदि मौजूद थे।