फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तय समय में ही पूरा कराएं मेडिकल कालेज का निर्माण : सुरेश खन्ना

विज्ञापन
मेडिकल कालेज का निरीक्षण करते चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना साथ में डीएम अविनाश कुमार। संव - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। प्रदेश सरकार के चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने बुधवार शाम गौरा डांडा में निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने मानकों के अनुसार ही निर्माण कार्य हर हाल में निर्धारित समय-सीमा में ही पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

दो अरब 66 लाख रुपये की लागत से मेडिकल कॉलेज का निर्माण गौराडांडा में कराया जा रहा है। लगभग 52 फीसदी निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। लॉकडाउन के बाद फिर निर्माण कार्य ने गति पकड़ ली है। बुधवार शाम चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने डीएम अविनाश कुमार के साथ निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का जायजा लिया। उन्होंने राजकीय निर्माण निगम के अभियंताओं से मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान अभियंताओं ने बताया कि गुणवत्ता की जांच के लिए पूरी लैब बनाई गई है। निर्माण कार्य में इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री की जांच बनारस विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों से कराई जाती है। उन्होंने तय समय सीमा में ही निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान डीएम के अलावा सीएमओ डॉ. सूर्यमणि त्रिपाठी, जिला चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. एके शाक्य, नगर मजिस्ट्रेट जंगबहादुर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें