फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: आईटीआई को मिला टाटा साथ, 655 युवाओं को मिलेगी उड़ान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जनपद को तकनीकी शिक्षा में एक महत्वपूर्ण अवसर मिलने जा रहा है। यह अवसर और कोई नहीं, बल्कि देश और विदेश में डंका बजा रही भारतीय कंपनी टाटा मुहैया कराने जा रही है। इसके लिए टाटा ने आईटीआई के साथ एक एमओयू साइन किया है। इसके तहत तीन साल में 655 युुवाओं को उद्यमितों की आवश्यकता के अनुरूप प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन

तकनीकी के बदलते दौर में युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर बनाने के लिए सरकार बाजार के अनुरूप युवाओं को तकनीक युक्त व्यावसायिक शिक्षा देने पर विशेष जोर दे रही है। इसके तहत 18 से 35 वर्ष के युवाओं के रोजगार सृजन के लिए टाटा और आईटीआई साथ मिलकर तकनीकी क्षेत्र में कोर्स के माध्यम से पारंगत बनाएगी।
बच्चों को असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन, सोलर पीवी इंस्टॉलर, रूम एसी टेक्नीशियन में वर्कशॉप के माध्यम से निपुण बनाया जाएगा। इसके बाद उत्तीर्ण युवाओं को शत प्रतिशत कैंपस प्लेसमेंट मिलेगा। इस वर्कशॉप की सबसे अहम बात यह है कि आईटीआई सिर्फ इन्फ्रास्ट्रक्चर मुहैया करा रही है। निजी क्षेत्र की कंपनी टाटा स्ट्राइव युवाओं के कौशल संवर्धन के लिए अन्य सारी सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन

टाटा स्ट्राइव के प्रोजेक्ट मैनेजर रोहित शर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम सीएसआर के माध्यम से आयोजित कर रहा है। इसमें शार्ट और लांग टर्म कोर्स कराए जाएंगे। इस कोर्स में प्रवेश के लिए युवाओं को स्किल टेस्ट देना होगा। कोर्स करने वाले लगभग सभी छात्रों को शत प्रतिशत का जॉब प्लेसमेंट कराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि यह सभी कोर्स बाजार को देखते हुए डिजाइन किए गए हैं। वहीं आईटीआई के प्राचार्य आरएस यादव ने बताया कि यह हमारे लिए गौरव की बात है। अब जिले के होनहार बच्चे बदलते समय के अनुसार ट्रेनिंग लेकर होनहार बन सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें