हरदोई। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बुधवार को भी डेंगू के पांच और मलेरिया के दो मरीज मिले। मलेरिया विभाग की टीम को 17 घरों में लार्वा मिलने पर मालिकों को नोटिस जारी किया।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार पंकज ने बताया कि डेंगू की रोकथाम के प्रयास किए जा रहे हैं। शहर के मोहल्लों को चिह्नित कर जांच कराई जा रही है। बुधवार को वेक्टर बॉर्न की टीम ने 106 एलाइजा की। इसमें डेंगू के पांच नए मरीज मिले हैैं। वहीं, मलेरिया की 409 जांचें हुईं।
इसमें मलेरिया के दो मरीज पॉजिटिव मिले। बताया कि टीम ने मोहल्ला लक्ष्मीपुरवा, प्रगति नगर, सुभाष नगर, सइयापुरवा क्षेत्रों का भ्रमण कर दवा का छिड़काव किया। टीम ने 696 घरों में जांच की। इनमें से 17 घरों के अंदर मच्छर का लार्वा मिलने पर भवन मालिकों को चेतावनी नोटिस जारी किया गया।