फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

626 विद्यालयों को डीआईओएस ने दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। विद्यालयों में विज्ञान आइडिया बैंक को तैयार करवाए जाने के लिए प्रत्येक विद्यालय से पांच सर्वश्रेष्ठ छात्र-छात्राओं की सूची मांगी गई थी, लेकिन 656 में से अब तक 30 विद्यालय ही डाटा दे सके हैं। शेष 626 विद्यालयों को डीआईओएस ने कड़ी चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक वीके दुबे ने बताया कि जिले के समस्त कक्षा छह से कक्षा 10 वाले राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त विद्यालय, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड केे इंटर कालेजों में विज्ञान आइडिया बैंक का निर्माण किया जाना है। कुल मिलाकर जिले में 656 विद्यालय हैं। सभी विद्यालयों को अवगत कराया गया था कि पांच जुलाई से पूर्व ऑनलाइन आइडिया कंप्टीशन करा लें और सात जुलाई तक पांच सर्वश्रेष्ठ बच्चों की सूची कार्यालय को उपलब्ध करा दें लेकिन, अभी तक 30 विद्यालयों की ही सूचना आई है शेष 626 विद्यालय अभी तक आइडिया सहित पांच बच्चों की सूची नहीं भेज पाए हैं। उन्होंने इन सभी 626 विद्यालयों को चेतावनी देते हुए जुलाई में ही प्रत्येक दशा में डाटा उपलब्ध करा देने के निर्देश दिए हैं। अन्यथा की स्थिति में जुलाई माह के बाद विद्यालयों के वेतन रोके जाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें