फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में अर्पित ने पाया द्वितीय स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिले के युवाओं में हुनर की कोई कमी नहीं है। हर मंच हर प्रतियोगिता चाहे वह राज्य स्तरीय हो या राष्ट्रीय स्तर की, प्रतिभा दिखाकर जिले को गौरव प्रदान करवाने में जनपद के युवा हमेशा अग्रिम पंक्ति में नजर आते हैं। राष्ट्रीय वाद विवाद प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले के अर्पित ने द्वितीय स्थान पाकर पूरे जनपद का नाम देश में रोशन किया है।
विज्ञापन

आजाद नगर निवासी राकेश कटियार के बेटे अर्पित कटियार लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि हिंदी पत्रकारिता दिवस के उपलक्ष्य में विश्व हिंदी संगठन, नई दिल्ली के तत्वावधान में अखिल भारतीय वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। इसमें लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से उन्होंने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में देश भर के विभिन्न राज्यों से तकरीबन 160 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। मीडिया सरोकार या कारोबार विषय पर हुई वाद विवाद प्रतियोगिता में विपक्ष में बोलते हुए उन्होंने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
उन्होंने बताया कि पहला स्थान दिल्ली के मुर्शरफ पवरेज को मिला है, जबकि तीसरा स्थान उत्तर प्रदेश से ही स्वाती टंडन को दिया गया। छात्र की इस सफलता पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों व जिले के काव्य प्रेमियों व अध्यापकों ने हर्ष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें