फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

73 विद्यालयों को अंतिम चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर आंतरिक मूल्यांकन के नंबर नोटिस देने के बाद भी फीड न किए जाने के बाद जिले के 51 हाईस्कूल व 22 इंटरमीडिएट विद्यालयों को अंतिम चेतावनी जारी की गई है। आंतरिक मूल्यांकन अपलोड का आज अंतिम दिन है।
विज्ञापन

डीआईओएस वीके दुबे ने बताया कि 11 मार्च तक जिले के समस्त 627 हाईस्कूल व इंटर के स्कूलों को आंतरिक मूल्यांकन के नंबर माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर फीड करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन इनमें से 110 हाईस्कूल व 51 इंटरमीडिएट विद्यालयों ने नंबर नहीं फीड किए। इसके बाद 59 हाईस्कूल व 29 इंटरमीडिएट विद्यालयों ने तो मूल्यांकन के नंबर फीड करा दिए लेकिन 51 हाईस्कूल व 22 इंटर कॉलेज अंतिम तिथि निकट आने पर भी इसको लेकर संजीदा नजर नहीं आए। इसके बाद जिला विद्यालय निरीक्षक वीके दुबे ने अब तक मूल्यांकन के नंबर फीड न होने पर इन विद्यालयों को अंतिम चेतावनी दी है वह अंतिम तिथि को प्रत्येक दशा में मूल्यांकन के नंबर फीड करा दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें