फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के शिक्षा विभाग को मिले तीन डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। समग्र शिक्षा के तहत रिक्त समन्वयकों की प्रदेश स्तर से जारी सूची में जिले को भी तीन समन्वयक मिले हैं। बीएसए ने बताया कि चयनित जिला समन्वयक 30 अप्रैल तक जिले में अपनी योगदान आख्या दे सकते हैं।
विज्ञापन

समग्र शिक्षा के तहत पूरे प्रदेश में जिला समन्वयक बालिका शिक्षा, जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता व जिला समन्वयक विशेष प्रशिक्षण के करीब 156 पद रिक्त थे। जिले में भी यह तीन पद रिक्त चल रहे थे।
इन पर आवेदन बेसिक शिक्षकों से भी मांगे गए थे। परियोजना स्तर से जारी सूची में जनपद को भी तीन समन्वयक दिए गए हैं। बालिका शिक्षा के लिए अविनाश पांडे, सामुदायिक सहभागिता संदीप मिश्रा व जिला समन्वयक प्रशिक्षण अभिषेक सिंह चौहान को तैनाती दी गई है।
विज्ञापन

बीएसए हेमंत राव ने बताया कि इन पदों पर तैनाती होने से शिक्षा की गुणवत्ता में निश्चित रूप से सुधार होगा।
जिले के एसआरजी शाहजहांपुर में बने समन्वयक : हरदोई। बेसिक शिक्षा विभाग में स्टेट रिसोर्स ग्रुप सदस्य एसआरजी के रूप में कार्य कर रहे डॉॅ. अभय जैन का चयन राज्य परियोजना कार्यालय द्वारा जिला समन्वयक प्रशिक्षण के रूप में जनपद शाहजहांपुर के लिए किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें