फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पहले विवरण दिया नहीं, अब नोटिस पर तलाश रहे साल-2003 की पोलिंग स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। विधानसभावार फोटोयुक्त मतदाता सूची के एसआईआर (विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण) अभियान के प्रथम चरण में प्रपत्र पर पूरा विवरण न देने वाले मतदाता अब नोटिस मिलने पर साल-2003 की पोलिंग स्टेशन की जानकारी जुटा रहे हैं। जिले के आठ विधानसभा क्षेत्रों के 2.26 लाख मतदाताओं को एसआईआर के दूसरे चरण में नोटिस दी जा रही हैं।
विज्ञापन

एसआईआर के दूसरे चरण में नो मैपिंग वाले करीब 2.26 लाख मतदाताओं को सुनवाई के लिए नोटिस जारी किए जा रहे हैं। सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की तरफ नोटिस पर सुनवाई भी की जाने लगी है। ऐसे में पहले चरण में एसआईआर प्रपत्र पर सही जानकारी न देने वालों को अब नोटिस मिलने के बाद मतदाता बने रहने के लिए साल-2003 में मताधिकार के बनाए गए पोलिंग स्टेशन की तलाश शुरू कर दी है। नोटिस पर साक्ष्य देने के लिए सुनवाई शिविर में बुलाया जा रहा है। पहली बार में साक्ष्य न देने वालों को दूसरी मौका भी दिया जा रहा है। वहीं साक्ष्य के लिए अब ऐसे व्यक्तियों को परिवार रजिस्टर की नकल या फिर जन्म प्रमाण पत्र बतौर साक्ष्य जुटाने के लिए मेहनत करनी पड़ रही है।
एसआईआर अभियान के दूसरे चरण में नो मैपिंग वाले मतदाताओं को सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की तरफ से नोटिस दिए जाने के साथ ही सुनवाई के समय साक्ष्य देने के लिए साल-2003 की मतदाता सूची में नाम और पोलिंग स्टेशन की जानकारी जुटाना जरूरी हो गया है।
विज्ञापन

-
एसआईआर अभियान के दूसरे चरण में नोटिस पर संबंधित व्यक्ति को दो बार सुनवाई का मौका दिया जा रहा है। नोटिस जारी होने की तारीख से सात दिन के बाद सुनवाई के लिए साक्ष्य सहित बुलाया जा रहा है। जिस पर आयोग की तरफ से तय किए गए साक्ष्यों को लिया जा रहा है।
विज्ञापन

- प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, उप जिला निर्वाचन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें