फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर बूथ पर पांच-पांच कार्यकर्ता चुने जाएंगे

Tue, 10 Feb 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी की रसखान प्रेक्षागृह में सोमवार को समीक्षा बैठक में जोनल कोआर्डिनेटर और एमएलसी नौशाद अली ने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना है। प्रत्येक बूथ पर पांच पांच सक्रिय कार्यकर्ताओं की टीम बनाएं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बूथ स्तर का गठन जोनल/मंडल कोआर्डिनेटर और जिलाध्यक्ष मिलकर करेंगे। इस मौके पर सदर विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी राजा बक्श सिंह को बनाया गया। रसखान प्रेक्षागृह में समीक्षा बैैठक में वर्ष 17 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी का परचम फहराने के लिए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने पर चर्चा हुई।

इस दौरान सोशल मीडिया के माध्यम से भी बसपा की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने की बात पर विचार विमर्श किया। जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश गौतम ने बताया कि जिले में सेक्टर लेबल पर गठन कर दिया गया है। अब बूथ स्तर पर गठन होगा, जिस पर वरिष्ठ पदाधिकारियाें ने निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


जोनल कोआर्डिनेटर ने राजा बक्श को विधानसभा क्षेत्र प्रभारी बनाने की घोषणा की। बैठक में जोन कोआर्डिनेटर श्रवण कुमार गौतम, मंडल कोआर्डिनेटर जगदीश वर्मा, प्रदीप राजवंशी, पूर्व मंत्री रामपाल वर्मा, विधायक रजनी तिवारी, पूर्व विधायक वीरेंद्र वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें