फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: राशन वितरण के लिए आई ई-वेईंग मशीन

Mon, 19 Feb 2024 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सरकारी राशन की दुकान पर अब दुकानदार घटतौली नहीं कर सकेंगे। घटतौली रोकने के लिए ई-वेईंग मशीन जिले में पहुंच गई है। इनको ई-पाॅस मशीन से जोड़ कर संचालित किया जाएगा। प्रथम चरण में संडीला तहसील के कोटेदारों को इसका प्रशिक्षण सोमवार से दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 1621 सरकारी राशन की दुकानें संचालित हैं। जिनसे प्रतिमाह सात लाख 71 हजार 503 राशन कार्ड धारकों को निशुल्क राशन का वितरण किया जा रहा है। राशन कार्ड धारकों की ओर से आए दिन राशन कोटेदारों पर कम राशन देने का आरोप लगाया जाता है। सभी कार्ड धारकों को पूरा राशन मिले और घटतौली की समस्या से निजात मिले। इसके लिए शासन की और ई- वेईंग मशीन से राशन वितरण के निर्देश दिए गए है।
इस ई- बेईंग मशीन को कोटेदार की ई-पॉस मशीन से जोड़ा जाएगा। जिससे कार्ड धारक का अंगूठा लगते ही ई- बेईंग मशीन में निर्धारित राशन दर्ज हो जाएगा। इससे राशन कोटेदार कांटे में हेराफेरी नहीं कर सकेंगे और कार्ड धारकों को पूरा राशन मिलेगा। इसके लिए प्रथम चरण में सोमवार से संडीला तहसील के सभी ब्लॉक कछौना, कोथावां, भरावन, बेनीगंज नगर, कछौना नगर, बेंहदर, संडीला और संडीला नगर के कोटेदारों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी कमल नयन सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण तहसील में दो पालियों में दिया जाएगा। प्रथम पाली सुबह 10 बजे से और द्वितीय पाली दोपहर दो बजे से शुरू होगी। प्रशिक्षण के उपरांत ई-वेईंग मशीन से ही वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें