फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12,912 नए मतदाताओं को ई-वोटर कार्ड की सौगात

विज्ञापन
कुछ इस तरह से मोबाइल पर दिखेंगे ई वोटर कार्ड। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। अब मतदाता पहचान पत्र के लिए मतदाताओं को न तो बीएलओ के पीछे भागना पड़ेगा और न ही निर्वाचन कार्यालय तक की दौड़ लगानी होगी। निर्वाचन आयोग राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मतदाताओं को ई-वोटर कार्ड की सौगात देगा। घर बैठे लोग अपने मोबाइल से ही अपना पहचान पत्र प्राप्त कर सकेंगे। प्रथम चरण में जिले के 12912 नए मतदाताओं को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

तकनीक के युग में जब सब कुछ आधुनिक हो रहा है तो ऐसे में निर्वाचन आयोग भी पीछे नहीं है। मतदाताओं को सुविधा प्रदान करने एवं मतदाता पहचान पत्र के लिए उनकी दौड़ भाग कम करने के लिए आयोग ने इस बार सार्थक पहल की है। इस पहल में आयोग ने न सिर्फ योजना बनाई, बल्कि इसको लागू भी कर दिया।
आयोग मतदाताओं के लिए ई-मतदाता पहचान पत्र उन्हीं के मोबाइल पर ही उपलब्ध कराएगा। इसकी शुरुआत राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी से हो रही है। प्रथम चरण में पुनरीक्षण कार्यक्रम में भाग लेने वाले मतदाताओं को इसका लाभ मिलेगा। एक फरवरी के बाद सभी मतदाता अपने मोबाइल फोन पर इस ई-मतदाता पहचान पत्र को प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बीएल भार्गव ने बताया कि आयोग की इस पहल से निश्चित रूप से मतदाताओं को लाभ होगा। यह मतदाता पहचान पत्र को डिजिटल फार्मेट में प्राप्त करने का एक वैकल्पिक एवं त्वरित माध्यम है। मतदाता पहचान के लिए दस्तावेज के प्रमाण के रूप में समान रूप से मान्य होगा। मतदाता इसे सुविधानुसार प्रिंट कर सकता है और मतदान के समय इसे प्रमाण के रूप में ला सकता है।
इन नए मतदाताओं को मिलेगा डिजिटल पहचान पत्र
विधानसभा नए मतदाता
सवायजपुर 3782
शाहाबाद 1266
हरदोई 1723
गोपामऊ 1554
सांडी 1964
बिलग्राम-मल्लावां 1020
बालामऊ 820
संडीला 783
इस तरह से किया जा सकेगा डाउनलोड
ई-इपिक यानी ई-मतदाता पहचान पत्र तीन तरह से डाउनलोड किया जा सकता है। मतदाता इसे वोटर हेल्पलाइन मोबाइल एप पर जाकर भी डाउनलोड कर सकता है। इसके अलावा voterportal.eci.gov.in एवं nvsp.in पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है।
चार चरण में पूरी होगी डाउनलोडिंग
सबसे पहले वोटर पोर्टल पर लॉग इन करना होगा। उसके बाद अपना ईपिक नंबर डालना होगा। इसके बाद आपके नंबर पर जो ओटीपी आई है उसे डालना होगा। इसके बाद आप अपना ई-वोटर कार्ड डाउन लोड कर सकते हैं।
आज कलक्ट्रेट में डीएम दिलवाएंगे शपथ
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर 25 जनवरी को जिलाधिकारी अविनाश कुमार सुबह 11 बजे कलक्ट्रेट में अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलवाएंगे। इसके अलावा जीआईसी में हुई प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे। उन्होंने सभी विभागीय कार्यालयों में भी इस दिन शपथ लिए जाने के निर्देश दिए हैं।
छह बीएलओ को किया जाएगा सम्मानित
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कलक्ट्रेट में होने वाले कार्यक्रम के बाद उत्कृष्ट कार्य करने वाले छह बीएलओ को भी सम्मानित किया जाएगा। सम्मानित होने वाले बीएलओ में सांडी के सतीश यादव,, जयदीप सिंह, हरदोई के कन्हैया, मुकेश शुक्ला व गोपामऊ में सुरेंद्र कुमार व फूलमती को सम्मानित किया जा एगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें