फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: स्टेशन परिसर में ई-रिक्शों का जमावड़ा, यात्रियों को असुविधा

विज्ञापन
 रेलवे स्टेशन परिसर में खड़े आड़े तिरछे खड़े ई-रिक्शे।
विज्ञापन
हरदोई। रेलवे स्टेशन के बाहर अनारक्षित टिकट घर के सामने ई-रिक्शाें का जमावड़ा यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बना है। ट्रेन के आने से पहले भारी संख्या में ई-रिक्शा पूरे रास्ते को घेर लेते हैं। इससे यात्रियों को प्लेटफार्म तक पहुंचने में मशक्कत करनी पड़ती है। इन हालातों के चलते कई बार यात्रियों को ट्रेन दौड़कर भी पकड़नी पड़ती है।
विज्ञापन

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन के चल रहे निर्माण को लेकर स्टेशन जाने का पुराना मार्ग बंद है। स्टेशन की नई बिल्डिंग स्थित आने वाला प्रमुख मार्ग खुला है। इसी मार्ग से यात्रियों का आवागमन होता है। इसी मार्ग को ई-रिक्शा चालकों ने अवैध ढंग से पार्किंग स्थल बनाकर रखा हुआ है।
ई-रिक्शा चालक सवारी लेने के चक्कर में प्लेटफार्म जाने की सीढ़ियों के पास खड़े रहते हैं। ऐसे में यात्रियों को प्लेटफार्म तक जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ई-रिक्शा चालकों की अनदेखी से यात्रियों और टिकट बुक कराने आने वाले लोगों को असुविधा उठानी पड़ती है।
विज्ञापन

आरपीएफ प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि ई-रिक्शा चालकों को एक तरीके से खड़े करने के निर्देश दिए गए हैं। कोई व्यवस्थित नहीं खड़ा होता है तो कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें