फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ई-रिक्शा पलटा, दबकर किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी। लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर देवमलपुर के पासे बेकाबू ई-रिक्शा पलट गया। ई-रिक्शा के नीचे दबकर किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से परिजनों में मातम छा गया और मौके पर भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


पिहानी कोतवाली क्षेत्र के देवमलपुर गांव निवासी 14 वर्षीय वाजिद पुत्र जाबिर बुधवार सुबह 9:30 बजे सौदा लेकर अपने परिवार के ही ई-रिक्शे पर बैठकर पिहानी मोड़ से गांव आ रहा था। गांव के पास पहुंचते ही ई-रिक्शा अचानक पलट गया। ई-रिक्शे पर बैठा वाजिद इसके नीचे दब गया। मौके पर ही वाजिद की मौत हो गई। वाजिद तीन बहन व दो भाइयों में तीसरे नंबर का था।
विज्ञापन

पढ़ाई बीच में ही छोड़कर वाजिद बकरियां चराता था। पिता मजदूरी करते हैं। पुलिस के अनुसार परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें